-
21
Jul - 2025
सूचना
तन्नु कुमारी, IV सेमेस्टर (Zoology Hons) की छात्रा का निधन कल 20 जुलाई 2025 को पटना में हो गयाl तन्नु कुमारी गत कुछ दिनों से अस्वस्थ थी तथा उनका इलाज पटना में चल रहा थाl आज महाविद्यालय में तन्नु कुमारी के सम्मान में प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र मौजूद थेl महाविद्यालय को शोक सभा के तत्पश्चात सभी वर्ग को स्थगित किया गया तथा कार्यालय बंद कर दिया गयाl -
15
Jul - 2025
सुचना
महाविद्यालय के हिंदी (Hons) की एक छात्रा के निधन पर महाविद्यालय में 15 जुलाई 2025 को शोक सभा का आयोजन किया गयाl महाविद्यालय परिवार की प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा छात्रों ने अपना गहरा दुःख व्यक्त किया l -
05
Jul - 2025
B.A._B.Sc. Admission (2025-29) Notice
स्नातक नामांकन सुचना
(सत्र 2025-29)
स्नातक सत्र 2025-29, प्रथम मेधा सूची मे नामांकन लेने वाले छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 06/07/2025 से 11/07/2025 तक नामांकन एवं पंजीयन Online प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के वेबसाइट www.lncollege.ac.in के द्वारा लिया जायेगा I
ऑनलाइन प्रक्रिया क की विवरणी:
1. महाविद्यालय के वेबसाइट पर जायें - www.lncollege.ac.in
2. नामांकन (Admission) के आइकॉन पर Click करें
3. Course का चयन करें
4. UMIS आवेदन संख्या (Application No.) भरें
5. उसके बाद आपका नाम दिखेगा, और जो खाली जगह हो उसे सावधानी पूर्वक भरें
6. उसके बाद आपके ईमेल (Email) पे User ID और पासवर्ड जायेगा उसे भविष्य के लिये सुरक्षित रखें I क्योंकि भविष्य में इसी User ID और पासवर्ड से महाविद्यालय के सभी कार्य होंगे I
7. User ID और पासवर्ड से Log in कर ऑनलाइन नामांकन फॉर्म को भरें
8. उसके बाद नामांकन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
9. भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं नामांकन प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय के काउंटर नं (Counter No.) – 01 और 02 में जमा करें
10. भुगतान की रसीद एवं नामांकन प्रपत्र जमा नहीं करने पर आपका नामाकन मान्य नहीं होगा
Faculty Boys (GEN/OBC) Girls (GEN/OBC) (EBC/SC/ST)
B.Sc.- All Subject 3955 3005 3005
B.A.- Psychology 3955 3005 3005
B.A.- Rest All Subject 3355 2405 2405
नोट: इंटरमिडीएट अन्य बोर्ड पास (बिहार बोर्ड के अतिरिक्त) छात्र को Migration Fee 150 रुपया ज्यादा लगेगा I
छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :
1. ऑनलाइन नामांकन प्रपत्र एवं नामांकन शुल्क की छायाप्रति I
2. 10वीं का अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
3. 12वीं का अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
4. 12वीं का CLC की मूलप्रति ।
5. UMIS, BRABU, Muz.- Application Form की छायाप्रति ।
6. आधार कार्ड की छायाप्रति ।
7. APAAR कार्ड की छायाप्रति ।
8. एक पासपोर्ट साईज फोटो -
02
Jul - 2025
BCA नामांकन सुचना (सत्र 2025-28)
BCA, सत्र 2025-28 में नामांकन हेतु प्रथम मेधा सूची मे नामांकन हेतु चयनित छात्र / छात्राओं को सूचित किया जाता है कि नामांकन हेतु नामांकन प्रपत्र एवं शुल्क दिनांक 02/07/2025 से 09/07/2025 के दोपहर 01 बजे तक आवश्य जमा करना सुनिश्चित करेंगे । छात्र नामांकन प्रपत्र एवं शुक्ल की कॉपी महाविद्यालय में दिनांक 09/07/2025 के दोपहर 02 बजे तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे ।
नोट: छात्र नामांकन प्रपत्र के साथ निम्नलिखित कागजात संलग्नन करेंगे ।
1. नामांकन प्रपत्र एवं नामांकन शुल्क (Bank Challan) की प्रति ।
2. 10वीं का अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
3. 12वीं का अंक प्रमाण पत्र एवं CLC की मूलप्रति ।
4. BCA प्रवेश परीक्षा परिणाम की प्रति ।
5. Aadhar Card की छायाप्रति ।
6. पासपोर्ट साइज फोट -
21
Jun - 2025
BCA Admission Notice
विश्वविद्यालय के निदेशानुसार सूचित किया जाता है कि BCA विभाग, लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय, भगवानपुर में Bachelor of Computer Application(B.C.A.) पाठ्यक्रम सत्र 2025-28 में नामांकन हेतु आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी की प्रवेश परीक्षा दिनांक 25.06.2025 निर्धारित है। अभ्यर्थी उक्त तिथि तक आवेदन ONLINE के माध्यम से विश्वविद्यालय के साईट www.brabu.net में जा कर अपना Admit Card डाउनलोड करलें. -
30
May - 2025
Part- III, 2025 (Session 2022-25)
स्नातक तृतीय खण्ड (सत्र 2022-25) के सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 30/05/2025 से 06/06/2025 (के दोपहर 12 बजे) तक एवं बिलम्ब शुल्क Rs. 200/- रुपए के साथ दिनांक 12/06/2025 तक परीक्षा प्रपत्र Online प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के वेबसाइट www.lncollege.ac.in के द्वारा लिया जायेगा । छात्र दिये गये समय में अपना परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन भरकर महाविद्यालय में जमा करेंगे । दिनांक- 12/06/2024 के दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा प्रपत्र महाविद्यालय में स्वीकार नहीं किया जायेगा । वैसे छात्र जिनका TDC पार्ट-2 परीक्षा 2024 के परिणाम लंबित (Pending) है वो परीक्षा प्रपत्र के साथ शपथ-पत्र लगा कर जमा करेंगे I
जो छात्र महाविद्यालय के वेबसाइट में पहले से Registration कर चुके है वे अपना पहले से दिये गये User ID और पासवर्ड से Student Desk से Log in करके भुगतान करेंगे I
ऑनलाइन प्रक्रिया की विवरणी:
1. महाविद्यालय के वेबसाइट पर जायें - https://lncollege.ac.in/cms/admission/
2. कृपया Mozilla Firefox ब्राउजर का हीं प्रयोग करें
3. नामांकन (Admission) के आइकॉन पर Click करें
4. उसके बाद पंजीकरण (Registration) के आइकॉन पर Click करें
5. Course का चयन करें
6. पंजीयन संख्या (Registration No.) भरें
7. उसके बाद आपका नाम दिखेगा, और जो खाली जगह हो उसे सावधानी पूर्वक भरें
8. उसके बाद आपके ईमेल (Email) पे User ID और पासवर्ड जायेगा
9. User ID और पासवर्ड से Log in कर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म को भरें
10. उसके बाद परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
11. भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं परीक्षा प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय के काउंटर नं (Counter No.) – 01 और 02 में जमा करें
12. भुगतान की रसीद एवं परीक्षा प्रपत्र जमा नहीं करने पर आपका परीक्षा मान्य नहीं होगा
Faculty Boys (GEN/OBC) Girls (GEN/OBC) Boys & Girls (EBC/SC/ST)
B.A. 3030 2855 2600
B.Sc. 3125 2940 2685
नोट : Part-III में Fail छात्र के लिए शुल्क 800/-
छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात परीक्षा प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :
1. ऑनलाइन परीक्षा शुल्क की छायाप्रति I
2. TDC Part- I & II का प्रवेश पत्र एवं अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
3. APAAR कार्ड की छायाप्रति ।
4. Fail छात्र के लिए - पार्ट- I, II & III का प्रवेश पत्र एवं अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति । -
22
May - 2025
BCA Exam Form Notice
*BCA Exam Form Notice*
BCA (Semester-II, IV & VI) Examination Form 2025 भरने वाले छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है की उनका फार्म 27/05/2025 से 29/05/2025 तक B.R.A. Bihar University, Muz. के Website (www.brabu.edu.in) पर online भरा जायेगा । छात्र Online फार्म भरे एव वं भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें ।
नामांकन एवं परीक्षा फार्म शुल्क बैंक चालान के माध्यम से जमा होगा । शुल्क जमा करने के प्रश्चात प्रिंट आउट परीक्षा फार्म एवं दस्तावेज़ के साथ महाविद्यालय में दिनांक 29/05/2025 के दोपहार 2 बजे तक जमा करें I
छात्र बैंक चालान सेमेस्टर वाइज जमा करेंगे जो की इस प्रकार है :
सेमेस्टर -2: दिनांक 27/05/2025
सेमेस्टर -4: दिनांक 28/05/2025
सेमेस्टर -6: दिनांक 29/05/2025 -
20
May - 2025
BCA Admission (2025-26) Notice
विश्वविद्यालय प्रत्रांक B/1204 दिनांक 19/05/2025 के निदेशानुसार सूचित किया जाता है कि BCA विभाग, लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय, भगवानपुर में Bachelor of Computer Application(B.C.A.) पाठ्यक्रम सत्र 2025-28 में नामांकन हेतु आवेदन ONLINE के माध्यम से करने की तिथि 19.05.2025 से 30.05.2025 तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि तक आवेदन ONLINE के माध्यम से विश्वविद्यालय के साईट www.brabu.net में जा कर Students Corner में जा कर आवेदन करेंगे साथ ही जो इच्छुक अभ्यर्थी B.C. A. में एल० एन० कॉलेज, भगवानपुर नामांकन लेना चाहते है वे सिर्फ एक कॉलेज - L N College Bhagwanpur का चयन कर सकते हैं । विशेष जानकारी हेतु B.C.A. विभाग के कार्यालय मो०- 9525412216 से प्राप्त कर सकते है।
Instructions for Online Application to Vocational Courses (वोकेशनल कोर्स में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन के निर्देश)
1. सबसे पहले वेबसाइट brabu.net को खोलें।
2. मुख्य मेनू में Student Corner पर क्लिक करें।
3. फिर Apply For Admission In Vocational Courses पर क्लिक करें।
4. Create an Account पर क्लिक करें।
5. सभी आवश्यक जानकारी भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
6. अपना ईमेल चेक करें। यदि इनबॉक्स में मेल नहीं दिखे तो Spam Folder चेक करें।
7. OTP डालकर Verify OTP पर क्लिक करें।
8. फिर Register Account पर क्लिक करें।
9. दी गई जानकारी को चेक करके संबंधित विकल्प के सामने टिक लगाएँ।
10. Confirm बटन पर क्लिक करें।
11. आपके ईमेल पर नया Login Password प्राप्त होगा। यदि मेल नहीं दिखे तो Spam Folder चेक करें।
12. Student Login पर क्लिक करें।
13. अपना ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
14. लॉगिन करने के बाद Upload Photo मेनू पर क्लिक करके फोटो अपलोड करें।
15. फिर Upload Marks Sheet मेनू पर क्लिक कर मार्कशीट अपलोड करें।
16. यदि आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो Upload Cast Certificate मेनू पर क्लिक करके जाति प्रमाणपत्र अपलोड करें।
17. New Form मेनू पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
18. नामांकन हेतु सिर्फ एक कॉलेज – L N College Bhagwanpur का चयन कर सकते हैं।
19. फिर Form List पर क्लिक करें।
20. View बटन पर क्लिक करें।
21. Finalize Form बटन पर क्लिक करें।
22. ₹600 का भुगतान करें।
23. अंत में Download Form पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें। -
20
May - 2025
नामांकन सूचना Semester- II, (Session 2024-28)
स्नातक Semester- II (सत्र 2024-28) के सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 22/05/2025 से 30/05/2025 तक Admission Online प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के वेबसाइट www.lncollege.ac.in के द्वारा लिया जायेगा । । छात्र दिये गये समय में अपना Admission Form ऑनलाइन भरकर महाविद्यालय में दिनांक- 30/05/2025 के दोपहर 2 बजे तक जमा कर देंl इसके बाद प्रवेश प्रपत्र महाविद्यालय में स्वीकार नहीं किया जायेगा ।
ऑनलाइन प्रक्रिया की विवरणी:
1. महाविद्यालय के वेबसाइट पर जायें - https://lncollege.ac.in/cms/student/
2. कृपया Mozilla Firefox ब्राउजर का हीं प्रयोग करें
3. उसके बाद पंजीकरण (Student Log-in) के आइकॉन पर Click करें
4. नामांकन के समय दिये गये User ID और पासवर्ड से Log in कर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करेंगे
5. भुगतान करने के बाद भुगतान की रसीद एवं प्रवेश प्रपत्र के साथ संबंधित कागजात संलग्न कर महाविद्यालय में अपने विषय (Major Subject) के शिक्षक से अपना प्रवेश प्रपत्र सत्यापित कर काउंटर नं (Counter No.) – 01 और 02 में जमा करें
6. भुगतान की रसीद जमा नहीं करने पर आपका Admission मान्य नहीं होगा
छात्र/छात्रा निम्नलिखित कागजात परीक्षा प्रपत्र के साथ संलग्न करेंगे :
1. ऑनलाइन नामांकन शुल्क की छायाप्रति ।
2. Sem-I अंक प्रमाण पत्र एवं प्रवेश पत्र की छायाप्रति ।
3. APAAR ID कार्ड की छायाप्रति ।
प्राचार्य -
29
Apr - 2025
UG CBCS SEM-2 (Session 2024 - 28) MID TERM EXAM - 2025
सभी छात्र छात्रों को सूचित किया जाता है कि UG CBCS SEM-2 (Session 2024 - 28) MID TERM EXAM दिनांक 05.05.2025 से होने जा रही है अतः वे अपने मेजर विषय के एड्मिट कार्ड डाउन्लोड कर उसे भरे उसके बाद अपने मेजर विषय के विभागाध्यक्ष से हस्ताक्षर करा लें एवं APAAR ID का छाया प्रति अपने मेजर विषय के विभागाध्यक्ष के पास जमा करेंगे I