Campus News - Lakshmi Narayan College

Campus News


राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर महाविद्यालय की मुख्य सड़क के बाये हिस्से की सफाई की गईl स्वयंसेवकों को समूह में बाँट कर श्रमदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गयाl साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक स्वयंसेवकों ने अथक परिश्रम से बारिश के बाद उग आई झाड़ियों एवं मुख्य सड़क को साफ कियाl
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. ईश्वर लाल, डॉ. मिथलेश कुमार मणी, डॉ. संजीत चौरसिया, शिक्षकेतर कर्मी श्री मदन सिंह ,श्री नवनीत कुमार पाठक एवं श्री पप्पू की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री मणि प्रिया द्वारा किया गया।
यह अभियान न केवल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसरोकार की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ।